बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में ई-रिक्शा से धक्का लगने पर विवाद, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे,11 लोग घायल, छह धराए

नवादा में ई-रिक्शा से धक्का लगने पर विवाद, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे,11 लोग घायल, छह धराए

नवादा:  जिले के नगर थाना क्षेत्र में दो गुटों में जमकर हुई मारपीट में दोनों ओर से 11 लोग घायल हो गये। घटना देर रात शहर के भदौनी इलाके में स्थित शाहटोली का बताया जा रहा है।  पुलिस ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों से छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का कारण ई-रिक्शा का एक बच्चे में सट जाना बताया जाता है। घटना बुधवार की शाम की है ।इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद गहरा गया और दोनों ओर से लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर चलना शुरू हो गया। नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के मुताबिक घटना में दोनों ओर से महिलाओं समेत कुल 11 लोग घायल हुए।

 सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में कुछ लोग इलाज के लिए निजी अस्पताल चले गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को शांत कराया और अमन-चैन बहाल कराया। अविनाश ने बताया कि मौके पर पुलिस कैम्प कर रही है। स्थिति बिल्कुल सामान्य है।

इस मामले में दोनों गुटों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। गुरुवार को नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में 12 लोगों को नामजद किया गया है। शाहटोली के भनाल शाह के बेटे मो. सलीम शाह द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में छह लोगों को आरोपित किया गया है। वहीं मो. जब्बार शाह के बेटे मो. कमाल शाह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में भी छह लोगों को आरोपित किया गया है। 

पुलिस ने इनमें से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें सलीम शाह के मामले में दो आरोपित शाहनवाज आलम व सद्दाम शाह तथा कमाल शाह के मामले में आरोपितों में से चार मुन्ना शाह, पेरू शाह उर्फ जसीम आलम, शाहनवाज शाह व सलीम शाह शामिल हैं।

रिपोर्ट- अमन कुमार

Suggested News