बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शहर के नामचीन होटल में बिल को लेकर तोड़फोड़, मारपीट में 9 लोग जख्मी, एक गिरफ्तार

शहर के नामचीन होटल में बिल को लेकर तोड़फोड़, मारपीट में 9 लोग जख्मी, एक गिरफ्तार

NALANDA : बिहार शरीफ के लहेरी थाना इलाके के नाला रोड स्थित सिटी रेस्टोरेंट में करीब 2 दर्जन से अधिक बदमाशों ने जमकर रोड़ेबाजी और तोड़-फोड़ की। साथ ही होटल के स्टाफ को भी पीटा।  मारपीट के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये और भाग रहे एक बदमाश को धर-दबोचा। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। 

रेस्टोरेंट के संचालक चंद्रभूषण ने बताया कि रविवार की शाम को कुछ युवक खाना खाने आये। खाना खाने के बाद जब उनलोगों से पैसे मांगे गये तो वो लोग रुपया देने से इंकार करते हुए जाने लगे। इसपर होटल के स्टाफ ने उनलोगों को रोकना चाहा तो वो सभी स्टाफ से भिड़ गये और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद वो लोग होटल से चले गये। 

इसके बाद करीब 2 दर्जन युवक फिर दुबारा आए और होटल में तोड़फोड़ करने लगे। तोड़फोड़ करते हुए होटल के कर्मियों के साथ मारपीट भी की जिसमें 9 स्टाफ जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन की। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा आवेदन दिया गया है। खाना खाने के बाद बिल को लेकर विवाद हुआ था। जांच की जा रही है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम मो सूफियान है। उसकी उम्र 18 साल है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 



Suggested News