बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विवादों की ‘चिड़िया’ उड़न-छूः ट्विटर इंडिया ने MD को भेजा विदेश, संभालेंगे नया पद और जिम्मेदारी, सरकार से टकराव पर बदलाव

विवादों की ‘चिड़िया’ उड़न-छूः ट्विटर इंडिया ने MD को भेजा विदेश, संभालेंगे नया पद और जिम्मेदारी, सरकार से टकराव पर बदलाव

DESK: केंद्र सरकार से टकराव और लगातार विवादों में घिरे रहने के बाद ट्विटर ने बड़ा फैसला लिया। कंपनी ने मनीष माहेश्वरी का ट्विटर इंडिया से तबादला कर दिया। उन्हें सीनियर डायरेक्टर बनाकर अमेरिका भेज दिया गया। मनीष ने बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर साल 2019 में ट्विटर इंडिया का कामकाज संभाला था। 

बताया यह जा रहा है कि भारत में ट्विटर की सेल्स हेड कनिका मित्तल और बिजनेस हेड नेहा शर्मा कात्याल मनीष की जगह टि्वटर इंडिया को लीड करेंगी। टि्वटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव यू सासामोटो ने शुक्रवार को की पुष्टि की। उन्होनें लिखा, 2 साल से ज्यादा वक्त तक हमारे भारतीय कारोबार को लीड करने के लिए मनीष माहेश्वरी का शुक्रिया। अमेरिका में रहकर दुनिया भर के नए बाजारों के लिए रेवेन्यू स्ट्रैटजी एंड ऑपरेशंस का जिम्मा संभालने की नई भूमिका के लिए उन्हें बधाई।

लगातार विवादों में घिरी थी ट्विटर

गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस ने मनीष माहेश्वरी को ट्विटर पर सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट होने के संबंध में नोटिस जारी किया था। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुआ वीडियो एक बुजुर्ग मुस्लिम पर हमले का था। नोटिस में उन्हें निजी तौर पर पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस नोटिस को खारिज कर दिया था। हिंदू देवी के अपमान के मामले में ट्विटर के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मनीष माहेश्वरी और ट्विटर हैंडल एथिस्ट रिपब्लिक के खिलाफ केस दर्ज किया था। एथिस्ट रिपब्लिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ टी शर्ट्स की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इनमें से एक टी-शर्ट पर देवी काली की तस्वीर बनी थी।

ट्विटर पर दर्ज हुए मामले

1. देश का गलत झंडा दिखाने पर बुलंदशहर में मामला दर्ज किया गया।
 2. इसी मामले में मध्य प्रदेश की साइबर सेल में केस दर्ज किया गया।
 3. चाइल्ड पोर्नोग्राफिक कंटेंट के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने केस दर्ज किया।

IT कानून को नकारना, मंत्रियों की अकाउंट ब्लॉकिंग

ट्विटर ने नए IT कानूनों का पालन नहीं करने की वजह से थर्ड पार्टी कंटेंट के लिए लीगल शील्ड खो दी थी। यानी भारत सरकार की तरफ से कंटेंट को लेकर किसी तरह की सुरक्षा मिलनी बंद हो गई थी। इसके बाद ट्विटर के ऊपर IPC की धाराओं के तहत कार्रवाई की तलवार लटक गई।  इसके अलावा पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने पर बवाल हो गया था। इसी लपेटे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं और कांग्रेस का आधिकारिक अकाउंट भी आ गया है। 


Suggested News