बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय जन परिवार पार्टी की कोर कमेटी की बैठक, 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने का लिया गया फैसला

भारतीय जन परिवार पार्टी की कोर कमेटी की बैठक, 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने का लिया गया फैसला

पटना. भारतीय जन परिवार पार्टी की कोर कमेटी की आज बैठक हुई। बैठक में पार्टी के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी 6 सीटों पर अभी चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसमें दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, जहानाबाद, गया शामिल है। यह जानकारी पार्टी के अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने दी है।

वहीं आगे की रणनीति अगले बैठक में होगी और पार्टी के विस्तार के लिए 1000000 सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक घर में पार्टी की विचारधारा पहुंचायी जाएगी। पार्टी की बैठक में रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य पर भी चर्चा हुई। पार्टी के अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने बताया कि पूरे प्रदेश में रोजगार निम्न स्तर पर पहुंच गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जन परिवार पार्टी के मुद्दे रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य होंगे।

Suggested News