बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय राजधानी के एक और थाने में पहुंचा कोरोना, मचा हड़कंप

राष्ट्रीय राजधानी के एक और थाने  में  पहुंचा कोरोना, मचा हड़कंप

News4nation desk : राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली में अब थानों तक कोरोना का संक्रमण पहुंच गया  है। अबतक 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब पता चला है कि कोरोना दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाने में पहुंच गया है। यहांकरीब 10-11 पुलिसकर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मालवीय नगर थाना ऐसा दूसरा ऐसा थाना है जहां 10-11 पुलिसकर्मी एक साथ कोरोना संक्रमित निकले हैं। 

बता दें इससे पहले चांदनी महल थाने के पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।  वहीं कोरोना का कोहराम दिल्ली पुलिस की अशोक विहार पुलिस कॉलोनी में भी मच चुका है। यहां अभी भी तमाम कोरोना संक्रमित होम क्वारंटाइन हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मालवीय नगर थाने मे इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद पूरे थाने को विशेष तौर पर सैनिटाइज कराया जा रहा है। पता चला है कि यहां सबसे पहले एक सिपाही में कोरोना के लक्षण देखने को मिले थे। उसकी ड्यूटी इलाके के एक हॉटस्पॉट में लगी हुई थी।

मंगलवार को यहां के बाकी 9-10 अन्य पुलिसकर्मियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। फिलहाल सभी संक्रमितों को एहतियातन अलग कर दिया गया है, जबकि सुरक्षित बचे पुलिस कर्मियों को सलाह दी गई है कि वे भी एहतियात बरतें।

Suggested News