बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना का असर : जहां आज लगा रहता था श्रद्धालुओं का तांता, वहां पर लगा है पुलिस का पहरा

कोरोना का असर : जहां आज लगा रहता था श्रद्धालुओं का तांता, वहां पर लगा है पुलिस का पहरा

Ranchi  : कोरोना महामारी का असर आस्था पर भी साफ-साफ दिख रहा है। आज से श्रावण माह की शुरुआत हो गई है। इसबार ऐसा संयोग है कि श्रावण की शुरुआत सोमवार से हुई है। 

श्रावण में सोमवार का अपना अलग महत्व है। इस दिन लोग पूरी भक्ति भाव से शिवालयों में जाकर बाबा भोले पर जल चढ़ाते है। लेकिन इस साल ऐसा संयोग है कि कोरोना की वजह से लोग अपने-अपने घरों के अंदर ही भोले की अराधना में जुटे है। 

रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन के शुरुआत होते ही पूरा परिसर बोल बम के नारों से गुंजायमान रहता थालेकिन इस बार कोरोनावायरस को लेकर पहाड़ी बाबा के प्रांगण में सन्नाटा पसरा हुए है। प्रशासन ने इसबार मंदिर में पूजा करने पर रोक लगा रखा है। हर साल जहां सावन में मंदिर के चारों ओर श्रद्धालु नजर आते थे वहीं आज पुलिस का पहरा नजर आया। 

पुलिस प्रशासन को ओर से जहां किसी को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं थी। वहीं सुबह-सुबह परंपरागत पूजा की गई और पहाड़ी बाबा का लाइव दर्शन भी भक्तों को कराया गयाजबकि पूजा के बाद पट बंद कर दिया गया। 

रांची से मोईजुद्दीन की रिपोर्ट


Suggested News