बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड के इस जिले का यह प्रखंड बना कोरोना हॉटस्पॉट, पूरा इलाका सील, किया जा रहा सैनेटाइज

झारखंड के इस जिले का यह प्रखंड बना कोरोना हॉटस्पॉट, पूरा इलाका सील, किया जा रहा सैनेटाइज

News4nation desk : झारखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के बोकारो जिले का चंद्रपुरा प्रखंड कोरोना का हॉटस्पॉट जोन बन गया है। 

जिले में कोरोना संक्रमण के छह मामलों में से पांच अकेले चंद्रपुरा प्रखंड से ही सामने आए। छठा केस भी इसी प्रखंड की घटियारी पंचायत अंतर्गत पिपराडीह से सामने आया। यहां के 33 वर्षीय एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां भी प्रशासनिक गतिविधि और वायरस की रोकथाम की कवायद तेज हो गई। चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो और गोमिया के साड़म के बाद अब पिपराडीह को भी सील कर दिया गया है। 

प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में आने-जाने के रास्तों पर बैरिकेडिंग करा दी है। पुलिस बल के जवान भी इस निगेहबानी में हैं कि कोई घर से बेवजह बाहर न निकले। 

हाई रिस्क पर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी

वहीं बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में कोरोना संक्रमण से राज्य के पहले निधन के बाद पूरे बीजीएच में हड़कंप सा मच गया है। अस्पताल के कई वरिष्ठ चिकित्सकों और चिकित्साकर्मी हाई रिस्क पर आ चुके हैं। उन सबको को होम अथवा होटल क्वारेंटाइन में रखवा दिया गया है। 

सिविल सर्जन डा. एके पाठक ने बताया कि बीजीएच के जो भी डाक्टर या नर्सिंग स्टाफ कोरोना संक्रमित मृतक के सीधे संपर्क में आए थे, वे हाई रिस्क पर थे। इसलिए उनको क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। अगर उन में कोई भी कोरोना संबंधी लक्षण पाया जाता है तो उनकी भी टेस्टिंग कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सैंपल लिए जाएंगे।

लगातार छानबीन और सर्वे जारी

 सिविल सर्जन ने कहा कि गुरुवार तक पांच मरीज थे। देररात एक और केस पॉजिटिव निकलकर आने के बाद अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या छह हो गई है। यह बढ़ता आंकड़ा चिंतनीय है। अब वैसे लोगों ने कहां-कहां संक्रमण फैलाया है और कहां-कहां फैला है, इसके लिए बहुत ही गहन छानबीन की जरा रही है। संबंधित क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है, ताकि जो भी संभावित मरीज हैं, उनको खोजा जा सके और इसे आगे फैलने से रोका जा सके।

 

 

Suggested News