बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना की रोकथाम के लिए विप सभापति की पहल, सदस्यों और उनके परिजनों के टीकाकरण की हुई व्यवस्था

कोरोना की रोकथाम के लिए विप सभापति की पहल, सदस्यों और उनके परिजनों के टीकाकरण की हुई व्यवस्था

PATNA : बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कोरोना महामारी से बचाव एवं नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज बिहार विधान परिषद् में सदस्यों/ पूर्व सदस्यों/ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवार के 18 से 44 आयु वर्ग के सदस्यों के लिए विशेष टीकाकरण की व्यवस्था बिहार विधान परिषद् में कराई। 

टीकाकरण के सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए इसमें सदस्या एवं सचेतक (सत्तारूढ़ दल) रीना देवी उर्फ रीना यादव सहित लगभग 250 (दो सौ पचास) लोगों ने टीका लिया। कोरोना के प्रसार को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभापति  द्वारा परिषद् सचिवालय को 1 जून 2021 तक के लिए बन्द करने का भी आदेश दिया गया। 

साथ ही हिदायत दी गई कि सभी पदाधिकारी मुख्यालय में दूरभाष पर उपलब्ध रहते हुए सचिव के सम्पर्क में रहेंगे। सभापति ने सभागार में किए जा रहे टीकाकरण की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।      

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News