बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक दिन में 3.15 लाख नए कोरोना संक्रमित, 15 महीने में दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा

एक दिन में 3.15 लाख नए कोरोना संक्रमित, 15 महीने में दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा

PATNA : देश में कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़े हर दिन नए रिकार्ड बना रहे है। बीते 24 घंटे में देश में पहली बार नए संक्रमितों की संख्या तीन लाख को पार कर गई। 24 घंटे में 3 लाख 15 हजार 478 नए मरीज मिले। इस दौरान 2,101 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। चौंकानेवाली बात यह है कि कि पिछले 15 महीने में दुनिया के किसी देश में एक दिन में इतने मरीज नहीं मिले थे।

देश में अभी 22 लाख 84 हजार 209 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुधवार को रिकॉर्ड 1 लाख 79 हजार 372 मरीज ठीक हुए। संक्रमण से अब तक 1 लाख 84 हजार 672 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 2.94 लाख नए मरीज सामने आए थे। वहीं 2,021 लोगों की जान गई थी।

शिक्षा मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी हुए संक्रमित
 केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा, 'कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मैं डॉक्टर्स की सलाह पर दवाईयां और इलाज करवा रहा हूं। वहीं वाम दल के नेता सीताराम येचुरी के 30 वर्षीय बेटे आशीष की कोरोना से मौत हो गई है। दिल्ली कांग्रेस के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डॉ अशोक कुमार वालिया जी का भी कोरोना के कारण निधन हो गया है।

6 दिन पहले यानी 14 अप्रैल को ही पोखरियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्रालय और CBSE के अफसरों के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक की थी। इसके बाद ही CBSE 12वीं की परीक्षा टालने और 10वीं की रद्द करने का ऐलान किया गया था।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि जांच और डेढ़ दिन के इंतजार के बाद मेरी रिपोर्ट आ गई है। मेरी बहन और 85 साल की मां भी संक्रमित हैं।

मंगलवार को रिकॉर्ड 2.94 लाख लोग संक्रमित मिले

मंगलवार को कोरोना के आंकड़ों का नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया। पहली बार एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा नए मरीज मिले, सबसे ज्यादा मौतें हुईं और ठीक होने वालों का भी रिकॉर्ड बना। पिछले 24 घंटे के अंदर 2 लाख 94 हजार 115 लोग संक्रमित पाए गए।

  • बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस: 3,15,728
  • बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 2,102
  • भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा-  1,59,24,806
  • भारत में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 1,84,672
  • भारत में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या-1,34,49,406
  • देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 22,84,209

 


Suggested News