बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब बिहार में भी होने लगी ऑक्सीजन की कमी, संक्रमित बढ़े तो मांग में सात गुना वृद्धि

महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब बिहार में भी होने लगी ऑक्सीजन की कमी, संक्रमित बढ़े तो मांग में सात गुना वृद्धि

PATNA : महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अब यही स्थिति बिहार में भी उत्पन्न होने लगी है। यहां जिस अनुपात में कोरोना के मामले बढ़े हैं, उसके सात गुना अधिक ऑक्सीजन की मांग की जा रही है। जिसकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में मरीजों ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ रहा है। यह कमी उनकी जान पर भारी पड़ने लगी है। 

ऑक्सीजन के कारण भर्ती नहीं हो रहे हैं मरीज

कई छोटे-बड़े निजी अस्पतालों की स्थिति ऐसी है कि वहां ऑक्सीजन की भारी कमी है। ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल मरीजों को भर्ती करने से इनकार करने लगे हैं। कुछ एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 4 मरीजों के मरने की खबर भी सामने आई  है। वहीं निजी क्षेत्र के बड़े अस्पताल जगदीश मेमोरियल ने ऑक्सीजन की कमी की शिकायत पटना डीएम से की है। अस्पताल के संचालक डॉ. आलोक ने डीएम से ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने की मांग की अन्यथा मरीजों को भर्ती लेने से असमर्थता जताई है। उन्होंने इसकी कॉपी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, विभाग के प्रधान सचिव और पटना की सिविल सर्जन को भी दी है। बताया कि उनके यहां 28 कोरोना मरीज भर्ती है। शाम सात बजे तक मात्र दो सिलेंडर बचे थे। किसी तरह 20 और की व्यवस्था कर ली गई है। पर सुबह तक ये भी खत्म हो जाएंगे। ऐेसे में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने पर मुसीबत बढ़ सकती है।

झारखंड और बंगाल से मंगाते हैं लिक्विड
डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली एजेंसियां प्राथमिकता के तौर पर अस्पतालों में सप्लाई करें। राजेंद्र नगर और पाटलिपुत्र स्थित दो प्राइवेट अस्पतालों के प्रबंधकों ने शिकायत की थी कि उनके यहां ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे कोरोना मरीजों को परेशानी हो रही है। एसडीओ को निर्देश दिया है कि ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पतालों में सुनिश्चित कराएं। बता दें कि पटना जिले में ऑक्सीजन के चार सप्लायर हैं तथा लिक्विड जमशेदपुर बोकारो और कोलकाता से मंगाया जाता है ऐसी स्थिति में सप्लाई अस्पतालों में सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Suggested News