बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CORONA मरीजों में बढ़ रहा ब्लैक फंगस का खतरा, जा रही है आंखों की रोशनी, जानिए क्या है लक्षण

CORONA मरीजों में बढ़ रहा ब्लैक फंगस का खतरा, जा रही है आंखों की रोशनी, जानिए क्या है लक्षण

RANCHI : झारखंड उन राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना से मरनेवालों की संख्या सबसे अधिक है। इस आदिवासी राज्य में कोरोना मरीजों में एक नई बीमारी सामने आ गई है। यहां कोरोना मरीजों के ब्लैक फंगल इंफेक्शन का खतरा तेजी से बढ़ने लगा है।

 शनिवार को पहला मरीज भरती होने के बाद सोमवार को तीन और मरीजों को ब्लैक फंगल इंफेक्शन के कारण मेडिका में भर्ती कराया गया है। एक मरीज रामगढ़, दूसरा रांची और एक मरीज इटखोरी का है। भर्ती होने वाले दो मरीजों की आंख की रोशनी फंगस के कारण जा चुकी है।  वहीं चौथे मरीज के आंख को बचाने का प्रयास डॉक्टर कर रहे हैं। उन मरीजों को कोरोना के इलाज में स्टेरॉयड और एंटीबायोटिक दवाएं के हाइडोज देना पड़ रहा है, ऐसे में कमजोर प्रतिरोध क्षमता वाले मरीजों को ब्लैक फंगस (म्यूकरमायकोसिस) इंफेक्शन का खतरा बढ़ने लगा है।

एक आंख निकाली, तो बची जान

इस संक्रमण के घातक परिणाम का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता कि पहले मरीज की जान बचाने के लिए उसके आंख निकालनी पड़ा। मरीज की जबड़े तक की सर्जरी करनी पड़ रही है। तीनों नए मरीजों के संक्रमण की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संक्रमण कहां तक फैला है। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसे मरीजों में देखा जा रहा है कि पोस्ट कोविड मरीज में लिंफोसाइट काउंट कम हो जाता है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और मरीज आसानी से सेकंडरी इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। अगर यह ब्रेन में पहुंच जाए तो जान पर भारी पड़ता है।

यह है बीमारी के लक्षण

चेहरे के एक हिस्से में सूजन और आंखों का बंद होना। नाक बंद होना। नाक के नजदीक सूजन, मसूड़ों में सूजन, पस पड़ना, दांतों का ढीला हो जाना। तालू की हड्डी का काला हो जाना। आंखें लाल होना। रोशनी कम होना।

Suggested News