बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में फिर शुरु हुआ कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला, ग्रीन जोन में शामिल दुमका भी हुआ कोरोना संक्रमित

झारखंड में फिर शुरु हुआ कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला, ग्रीन जोन में शामिल दुमका भी हुआ कोरोना संक्रमित

News4nation desk : झारखंड में एक बार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के सिलसिला शुरु हो गया है। रविवार और सोमवार को जहां एक भी मामले सामने नहीं आए थे। वहीं मंगलवार को राज्य में 10 नए पॉजिटिव मरीज मिले। 

मंगलवार को जो 10 नये मरीज मिले उनमें 8 रांची के और 2 दुमका के हैं। इसके साथ ही झारखंड में मरीजों की संख्या बढ़कर 126 और रांची में 92 हो गई है। 

दुमका में पहली बार दो मरीज मिलने के साथ ही राज्य के 12 जिले अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि मंगलवार को एमजीएम जमशेदपुर में छह, रिम्स रांची में दो और पीएमसीएच धनबाद में दो पॉजिटिव मरीज मिले। रांची के जिन 8ल लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें तीन महिलाएं, चार पुरुष और एक सात साल का बच्चा है। 

वहीं दुमका में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यह ग्रीन से ऑरेंज जोन में आ गया है। 

Suggested News