बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का जारी है सिलसिला, आज 4 नये मामले के साथ 63 पर पहुंचा आंकड़ा

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का जारी है सिलसिला, आज 4 नये मामले के साथ 63 पर पहुंचा आंकड़ा

NEWS4NATION DESK : झारखंड में भले ही कोरोना वायरस सबसे बाद में पहुंचा, लेकिन अब वहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। सबसे बड़ी बात यह है कि राजधानी रांची के हॉटस्प़ॉट बने हिंदपीढ़ी से लगातार नये कोरोना मरीज सामने आ रहे है। 

शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले  आने के साथ ही राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 59 हो गयी थी। 

वहीं आज भी शनिवार को एक बार फिर राजधानी रांची में चार कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। जिसके बाद झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 63 पर पहुंच गया है। चारों नए मामले रांची के हिंदपीढ़ी और कांटा टोली इलाके के हैं। 

शनिवार को रांची के रिम्‍स में कुल 78 सैंपल की जांच की गई, इसमें 4 पॉजिटिव और 74 निगेटिव मिले हैं। रिम्‍स के अधीक्षक डॉ डीके सिंह ने चार पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है। राज्य में 4 और पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 63 हो गई है। ये सभी मामले रांची के हैं। इनमें 3 मरीज हिंदपीढ़ी और 1 कांटाटोली का रहनेवाला है।

बता दें राज्य में कोरोना से अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि नौ लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।  

Suggested News