बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अब 4 जिले बने कोरोना पॉजिटिव रेड जोन, संख्या बढ़कर पहुंची है 70

बिहार में अब 4 जिले बने कोरोना पॉजिटिव रेड जोन, संख्या बढ़कर पहुंची है 70

PATNA: बिहार में आज एक साथ चाच मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।इसके साथ ही राज्‍य में अब तक 70 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. मुंगेर के एक युवक की मौत हो चुकी है जबकि अबतक 29 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं. बिहार में अभी तक मिले मामलों में सर्वाधिक 29 सिवान के हैं. सिवान का रघुनाथपुर स्थित पंजवार गांव कोरोना का केंद्र बन गया है. वहीं दूसरे स्थान पर बेगूसराय है जहां आठ केस है. 

हॉट स्‍पॉट्स की बात करें तो बिहार मेंं  सिवान, बेगूसराय व नवादा के बाद अब नालंदा भी रेड जोन में आ गया है।नालंदा में एक साथ तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं।इसके पहले नालंदा में तीन पॉजिटिव केस मिले थे।आज तीन केस मिलने के बाद संख्या 6 पर पहुंच गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जारी आज यानि मंगलवार को जो आंकड़ा जारी किया गया है उसके अनुसार नालंदा के तीन लोग, जो दुबई से लौटे संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे, कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, कोरोना फ्री हो चुके मुंगेर में भी एक नया मामला समाने आया है। नालंदा में मिले पॉजिटिव मामलों में दो महिलाएं व एक पुरुष हैं। जबकि, मुंगेर में एक 60 साल के एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।स्वास्थ्य विभाग उसका हिस्ट्री पता करने में जुटा है।

बता दें कि सबसे पहले मुंगेर में हीं पहला केस मिला था जिसकी मृत्यु हो गई थी।उसके 6 अन्य केस मिले थे जो बाट में स्वस्थ्य हो गए।लेकिन आज एक बार फिर से 60 साल के एक वृद्ध में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Suggested News