बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण में एक साथ मिले तीन लोग कोरोना पॉजिटिव, मच गया हड़कंप

सारण में एक साथ मिले तीन लोग कोरोना पॉजिटिव, मच गया हड़कंप

SARAN : जिले में एक साथ 3 नए कोरोना मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों लोग हाल ही में दिल्ली से अपने घर आए थे। सदर अस्पताल में जांच के बाद तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद तीनों को कोरोंटाईन कर दिया गया है। तीनों व्यक्ति शहर के राजेंद्र सरोवर के पास के बताए जाते हैं। मालूम हो कि त्योहारों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 जांच शुरू कर दी है। 

जिले में अभी तक 7 हज़ार से अधिक लोगों की जांच हुई है। तीन लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन और विभाग दोनों हरकत में आ गया है। साथ ही अब और तेजी से जांच कराने की तैयारी में प्रशासन व विभाग जुट गया है। मालूम हो कि इसके पहले 26 जुलाई को एक मरीज मिला था। 

बताते चलें की बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कई दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। रोज लाखों की संख्या में लोगों की जांच की जा रही है। वहीँ लोगों का अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। त्यौहार को देकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष एहतियात बरती जा रही है। दुसरे राज्यों से आनेवाले लोगों की बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर ही जा की रही है। 

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट 

Suggested News