बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना का कहर : ब्राजील का मानौस शहर बना बुहान, एक दिन में 100 लोगों की मौत, दफन करने के लिए कम पड़ रहा जगह

कोरोना का कहर  : ब्राजील का मानौस शहर बना बुहान, एक दिन में 100 लोगों की मौत, दफन करने के लिए कम पड़ रहा जगह

News4nation desk : कोरोना का कहर पूरे विश्व में त्राहिमाम मचा रखा है। इटली, अमेरिका के बाद अब ब्राजील से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां ब्राजील का मानौस शहर वर्तमान समय में ‘वुहान’ बन चुका है। 

मानौस की आबादी करीब 24 लाख है। लेकिन ब्राजील के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज यहीं पर हैं। अभी तक यहां हर दिन 20 से 30 कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है। 

हालात यह बन गए हैं कि मृतकों के शवों को दफनाने के लिए जगह तक नहीं बची। ऐसे में स्थानीय प्रशासन जेसीबी से सामूहिक कब्रें खुदवा रहा है, जहां शवों को एक साथ दफनाया जा रहा है। 

बता दें ब्राजील में 50 हजार लोग संक्रमित हैं। 3300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 26 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

Suggested News