बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : कोरोना से एक और मौत, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : कोरोना से एक और मौत, मचा हड़कंप

NALANDA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कोरोना से एक मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। 


बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ का निवासी 48 वर्षीय शख्स का पहले पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के बाद आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। नालंदा सिविल सर्जन डॉ. राम सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। 

बता दें प्रदेश में कोरोना कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं इस वायरस के मौत के आंकड़े भी धीरे-धीरे बढ़ रहे है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News