बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CORONA UPDATE : देश में मरीजों की संख्या 23 हजार के पार, बिहार में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 176

CORONA UPDATE : देश में मरीजों की संख्या 23 हजार के पार, बिहार में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 176

PATNA : कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। देश में इस खतरनाक वायरस के अब तक कुल लगभग 23,077 मामले आ चुके हैं। इस बीमारी से 4,749 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह जानलेवा बीमारी देश में अब तक सरकारी आंकड़े के अनुसार, 718 लोगों की जान ले चुका है। 

वहीं यदि बिहार की बात की जाए तो पिछले एक सप्ताह से राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। प्रतिदिन नये केस सामने आने के साथ ही अबतक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 176 पर पहुंच गई है। 

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर पूरे देश और बिहार का कोरोना अपडेट जारी किया गया है।   देखते है पूरे विश्व के साथ-साथ देश और बिहार में क्या है कोरोना की स्थिति....

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News