बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CORONA UPDATES IN INDIA: कोरोना के नए मामलों में लगातार हो रही गिरावट, पिछले 3 हफ्ते में आई 50% गिरावट

CORONA UPDATES IN INDIA: कोरोना के नए मामलों में लगातार हो रही गिरावट, पिछले 3 हफ्ते में आई 50% गिरावट

DESK: देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने बीते दो महीने में देश को तबाही के कई मंजर दिखाए। ऑक्सीजन की कमी, बेड की कमी, गंभीर संक्रमितों की संख्या में बढ़त ने देश को काफी परेशान कर रखा। रोजाना आने वाले लाखों नए केस और हजारों मौतों के बीच देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई। इसी बीच मई के अंत में अब थोड़ी राहत भरी खबर है। ताज़ा आकड़ों के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर अब थम रही है। पिछले 3 हफ्ते से लगातार हर रोज़ कोरोना के नए केस में कमी आ रही है। इस दौरान 7 दिनों के अगर औसत केस पर नजर डालें तो ये 50 फीसदी तक कम हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटो के आंकड़ों की बात करें तो शनिवार को 1 लाख 65 हजार 918 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई। वहीं शुक्रवार को नए संक्रमितों की संख्या 1.74 लाख रही। यह लगातार तीसरा दिन रहा जब आंकड़े 2 लाख से नीचे मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटो में 3614 संक्रमितों की मौत हो गई। देश भर में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या में गिराटव जरूर देखी गई है। 16 मई को सात दिन की औसत दैनिक मौतें 4,040 के उच्च स्तर पर पहुंच गईथी। वर्तमान में यह संख्या 3,324 है। देश में महामारी से होने वाली वास्तविक दैनिक मौतें भी अभी तक 3,000 अंक से नीचे नहीं आई हैं।

फिलहाल देश में 19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगी हुई है। वहीं 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। सच्चाई तो यही है कि देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने में लॉकडाउन सबसे बड़ा हथियार है। वहीं दूसरी तरफ देश में तीसरी लहर से बचाव के लिए बच्चों पर कोरोना वैक्सीनेशन का ट्रायल भी शुरू हो चुका है, जिनसे अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है।

Suggested News