बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CORONA UPDATES IN INDIA: लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम संक्रमितों की पुष्टि, कई राज्य होने लगे अनलॉक

CORONA UPDATES IN INDIA: लगातार दूसरे दिन 1 लाख से कम संक्रमितों की पुष्टि, कई राज्य होने लगे अनलॉक

DESK: देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर हो गई है। लोगों द्वारा लगातार अनुशासन में रहने और वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में तेजी आने की वजह से कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार दूसरे दिन देश में एक लाख से कम नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों में भी गिरावट दर्ज की गई।

कोरोना संक्रमण की आंकड़ों की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे में 92 हजार 719 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 2 हजार 222 लोगों की जान चली गई। वहीं, इसी अवधि में 1 लाख 62 हजार 280 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे। बीते दिन एक्टिव केस में 71 हजार 792 की कमी रिकॉर्ड की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 2.90 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अब तक 2.74 करोड़ लोग ठीक हो गए हैं। अब तक इस वायरस से 3.53 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 12.26 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पिछले 15 दिनों में एक्टिव केसों में 13 लाख 54 हजार 978 की कमी हुई है। देश में 24 मई को 25.81 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 12.26 लाख रह गए हैं।

राज्यों द्वारा लगाए गए लॉकडाउन की बात करें तो कोरोना संक्रमण में गिरावट को देखते हुए कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार राज्य पहले की अपेक्षा ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं और चरणबद्ध तरीके से अनलॉक कर रहे हैं। फिलहाल देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Suggested News