बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना वायरस : बड़े संकट की ओर बढ़ रहा महाराष्ट्र, मुंबई में 19 स्वास्थ्य कर्मी पाए गए कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 100

कोरोना वायरस : बड़े संकट की ओर बढ़ रहा महाराष्ट्र, मुंबई में 19 स्वास्थ्य कर्मी पाए गए कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 100

News4nation desk : देश में कोरोना संक्रमण के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ ही महाराष्ट्र का मायानगरी मुंबई एक दूसरे संकट की ओर बढ़ रहा है। मेडिकल स्टाफ और अस्पताल की नर्सों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मुंबई के कई बड़े निजी अस्पताल बंद होते जा रहे हैं। 

शुक्रवार को शहर के अस्पतालों के 19 हेल्थ वर्कर कोरोना संक्रमित पाए गए। इसी के साथ मेडिकल स्टाफ के संक्रमित होने का आंकड़ा लगभग 100 हो गया है।

कोरोना के फ्रंटलाइन मेडिकल वर्करों के बीच संक्रमण बढ़ने के चलते मुंबई में प्राइवेट अस्पतालों से तत्काल रूप से सेफ्टी किट, अतिरिक्त वेतन और ट्रांसपोर्ट मुहैया कराने को कहा गया है। भाटिया अस्पताल के 14 कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसमें 10 नर्सें, दो डॉक्टर और एक फिजियोथेरपिस्ट शामिल हैं। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।

कई बड़े अस्पताल बंद और कई सील 

दादर के शुश्रूषा अस्पताल में दो नर्स कोरोना संक्रमित पाई गईं जिसके बाद अस्पताल में मरीजों की भर्ती रोक दी गई है। इसी के साथ 48 घंटे के अंदर सभी मरीजों को डिस्चार्ज करने का आदेश दे दिया गया। मुंबई के बड़े अस्पताल जैसे जसलोक, वॉकहार्ट और भाटिया अस्पताल सील हो चुके हैं। इसके चलते अस्पतालों में सेफ्टी प्रोटोकॉल पर सवाल उठने लगने हैं।

डॉक्टरनर्सेंटेक्निशियन भी संक्रमित
 ब्रीच कैंडी अस्पताल में दो और नर्सें कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, जहां कुछ दिन पहले 180 नर्सों को क्वारंटीन करने के बाद सिर्फ इमर्जेंसी और आईसीयू सेवाएं दी जा रही थीं। 100 संक्रमित हेल्थकेयर वर्करों में 60 से अधिक नर्सें, 10 डॉक्टर और बाकी कार्डिऐक या पैथोलॉजी लैब के टेक्निशियन और सफाईकर्मी हैं।
 
 
 
सही प्रोटोकॉल का पालन जरूरी
 एक सिविक अधिकारी ने बताया कि सही प्रोटोकॉल के साथ कुछ हद तक संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया, 'उदाहरण के लिए कस्तूरबा अस्पताल जहां अभी तक डॉक्टर या स्टाफर में संक्रमण का केस नहीं आया है।' प्राइवेट अस्पताल के एक वरिष्ठ मैनेजमेंट अधिकारी ने बताया, 'अस्पतालों में संक्रमण के कुछ मामले का अनुमान था क्योंकि हम कोविड-19 के सक्रिय मामलों को देख रहे हैं। हालांकि पीपीई किट की कमी और अधिक संक्रमित मरीजों के चलते अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक हो गई है।'

स्वास्थ्यकर्मी अस्पाल प्रशासन पर लगा रहे गंभीर आरोप

इधर राज्य के कई अस्पताल के स्वास्थकर्मी उनके साथ अस्पताल प्रशासन द्वारा अनदेखी करने का आरोप लगा रहे है। साउथ मुंबई के एक अस्पताल की नर्स ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी दशा के बावजूद पीपीई किट केवल कोविड-19 वार्डों में काम करने वालों को दिए गए। यहां तक कि जिनमें वायरस के लक्षण दिख रहे थे उनकी भी शिफ्ट लगा दी गई। जब वे बहुत बीमार हो गए, तब छुट्टी मिली। वहीं यूनाइडेट नर्स असोसिएशन की एक सदस्य ने कहा कि यहां अधिकतर नर्सें केरल से हैं।  8 से 12 लोगों के बीच हॉस्टल और अपार्टमेंट में रहती हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने की बहुत संभावना है। अधिकतर को न क्वारंटीन किया गया और न टेस्ट हुआ।

Suggested News