बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भ्रष्ट इंजीनियर की काली कमाई : घूस का दो बैगों में जमा किया 2 करोड़ बरामद, 2 हजार और 500 के नोट को ठूंस-ठूंस कर रखा था

भ्रष्ट इंजीनियर की काली कमाई : घूस का दो बैगों में जमा किया 2 करोड़ बरामद, 2 हजार और 500 के नोट को ठूंस-ठूंस कर रखा था

पटना. निगरानी ब्यूरो ने भ्रष्ट धनकुबेर कार्यपालक अभियंता को दो लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके ठिकानों पर रेड की। इस रेड में उनके ठिकानों से करीब 20 लाख नकद मिले हैं। इस दौरान दो बैग भी मिले हैं। जब दोनों बैग को खोला गया तो छापेमारी टीम अवाक रह गई। दोनों बैग में 2000 और 500 के नोट ठूंस ठूंस कर रखे गए थे ।करीब ₹2 करोड़ रु होने का अनुमान है। हालांकि कल सुबह मशीन से नोटों की गिनती कराई जाएगी। उस फ्लैट के एक कमरे को अभी खोलना बाकी है। संभावना है कि उसमें भी बड़ी मात्रा में नोट मिल सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार निगरानी को एक वीडियो मिला है, जिसमें इंजीनियर उस फ्लैट में आते जाते दिख रहा है। निगरानी ने जब उस फ्लैट की तलाशी ली है तो वहां से दो बैग मिले। जब दोनों बैग को खोला गया तो छापेमारी टीम अवाक रह गई। दोनों बैग में 2000 और 500 के नोट ठूंस ठूंस कर रखे गए थे। करीब ₹2 करोड़ रु होने का अनुमान है।

दरअसल, निगरानी ब्यूरो ने राजधानी में भवन निर्माण विभाग सेंट्रल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार को 2 लाख रू लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। निगरानी ब्यूरो ने जाल बिछाया और गर्दनीबाग स्थित घर से 2 लाख रू रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया। भ्रष्ट अभियंता ने ठेकेदार से 6 लाख रू रिश्वत की मांग की थी। लेकिन सौदा 2 लाख में तय हुआ। निगरानी ब्यूरो ने सत्यापन के बाद उस भ्रष्ट अभियंता को गिरफ्तार कर लिया है।

निगरानी ब्यूरो ने भवन निर्माण विभाग के सेंट्रल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार को गिरफ्तार करने के बाद उसके आवास की तलाशी ली। इस दौरान उनके ठिकानों से करीब 20 लाख नकद मिले हैं। साथ ही दो बैग भी मिले हैं, जिस में नोट भरा हो सकता है। दोनों बैग को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

इंजीनियर के फ्लैट में मिले दोनों बैग को खोला गया तो छापेमारी टीम अवाक रह गई। दोनों बैग में 2000 और 500 के नोट ठूंस ठूंस कर रखे गए थे ।करीब ₹2 करोड़ रु होने का अनुमान है। हालांकि कल सुबह मशीन से नोटों की गिनती कराई जाएगी। उस फ्लैट के एक कमरे को अभी खोलना बाकी है। संभावना है कि उसमें भी बड़ी मात्रा में नोट मिल सकते हैं।

Suggested News