बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 156 नगर निकायों में मतगणना जारी, कटिहार में इन प्रत्याशियों को मिली जीत

बिहार के 156 नगर निकायों में मतगणना जारी, कटिहार में इन प्रत्याशियों को मिली जीत

KATIHAR : बिहार के 156 नगर निकायों में आज चुनाव के बाद मतों की गणना की जा रही है। कटिहार के पांच नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बारसोई नगर पंचायत से विमला देवी, कुर्सेला नगर पंचायत से लवली कुमारी, मनिहारी नगर पंचायत से राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव,कोढ़ा नगर पंचायत से धीरज कुमार और अमदाबाद नगर पंचायत से बबलू मंडल विजयी घोषित हुए हैं।


वही बेगूसराय नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण की मतगणना कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। बताते चलें कि जिले के कुल 4 नगर पंचायत और नगर परिषद की दो मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। 

जिसमें बलिया के मुख्य पार्षद जमालुद्दीन अपने प्रतिद्वंदी राकेश रोशन को लगभग हजार मतों से पराजित कर मुकाम हासिल किया है। आगे की गिनती जारी है। सभी प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए टकटकी लगाये खड़े हैं।

वही सारण जिले में गरखा के विधायक और बिहार सरकार में राजद कोटे से मंत्री सुरेंद्र राम की माँ चुनाव हार गयी है। वार्ड पार्षद के चुनाव में उन्हें करारी हार मिली है।

कटिहार से श्याम और छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट   

Suggested News