बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गंगा पर बनेगा देश का पहला ग्लास फ्लोर ब्रिज, सरकार ने डिजाइन को दी मंजूरी

गंगा पर बनेगा देश का पहला ग्लास फ्लोर ब्रिज, सरकार ने  डिजाइन  को दी मंजूरी

News4nation desk : चीन  की तरह देश में ग्लास फ्लोर ब्रिज बनेगा। चीन में शीशे के ऐसे कई पुल हैं, जिन पर चलते हुए फर्श से नीचे घाटी का नजारा दिखता है। ठीक उसी तरह गंगा पर ग्लास फ्लोर ब्रिज का निर्माण होगा। जिस पर चलते हुए आपको ऐसा लगेगा की आप गंगा के पानी पर चल रहे है।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा पर देश का यह पहला ग्लास फ्लोर ब्रिज बनाया जाएगा। लक्ष्मण झूला के बराबर में बनने वाले इस ब्रिज का फर्श मजबूत पारदर्शी कांच का होगा। इस पर चलने वालों को लगेगा कि वे नदी की सतह पर सैर कर रहे हैं।
 
 94 वर्षों से ऋषिकेश की पहचान बने लक्ष्मण झूला को सुरक्षा कारणों से पिछले साल जुलाई में बंद कर दिया गया था। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने इस पुल के डिजाइन को मंजूरी दी है। 

उत्तराखंड के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि लक्ष्मण झूला के समानांतर बनने वाले नए ब्रिज की चौड़ाई 8 मीटर और लंबाई 132.3 मीटर होगी। इसमें कांच के दो फर्श होंगे। बीच में ढाई मीटर चौड़ी रोड बनाई जाएगी, जिससे दोपहिया जैसे हल्के वाहन पास हो सकेंगे। 

इस पुल पर लगाए जाने वाले कांच की मोटाई साढ़े तीन इंच होगी और यह प्रति वर्गमीटर 750 किलो बोझ सह सकेगा। ब्रिज में इस्तेमाल होने वाले लोहे के खंभे और छड़ आम मटीरियल से ज्यादा मजबूत होंगे। यह नया ब्रिज 150 साल तक काम कर सकेगा।
 
 

Suggested News