बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के गृह मंत्री अमित शाह आ रहे पटना, BJP के कार्यक्रम में होंगे शामिल

देश के गृह मंत्री अमित शाह आ रहे पटना, BJP के कार्यक्रम में होंगे शामिल

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में इस महीने के अंत में बीजेपी के तमाम बड़े नेता पहुंचनेवाले हैं। जिसमें अब तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा के पटना आने की तैयारी चल रही थी। लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार देश के गृह मंत्री और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह भी पटना पहुंचने वाले हैं। 

भाजपा अध्यक्ष 30 और 31 जुलाई को आयोजित होने वाले पार्टी के सातों मोर्चों के कार्यसमिति की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे। वहीं समापन समारोह में 31 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार BJP के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह 31 जुलाई को पटना आएंगे और राष्ट्रीय मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 बिहार बीजेपी को यह पहला मौका मिला है , जब दल के सातों मोर्चा युवा, महिला, किसान, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, एसी, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक एक साथ होने जा रही है। इसमें देश के सभी राज्यों से सभी संबंधित मोर्चों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में 750 से अधिक प्रतिनिधियों के आने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी के इस वृहद कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पचास से अधिक नेताओं को खास जिम्मेदारी दी गई है। 

51 नेताओं को मिली जिम्मेदारी 

इस कार्यक्रम का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो और राजेश वर्मा को संयुक्त रूप से बनाया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 24 कमेटियां भी बनाई गई हैं. इस कमिटी में शामिल किये गये नेताओं को खास जिम्मेदारी दी गई है। आवास व्यवस्था का जिम्मा प्रेम रंजन पटेल, प्रभाकर मिश्रा, संजय कुमार राय और हेमलता वर्मा के जिम्मे है। भोजन पी.एन.सिंह के पास है।वाहन की जिम्मेदारी बृजेश रमन और वैद्यनाथ रमन को दी गई है. 

Suggested News