बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में रंगे हाथ पकड़े गये प्रेमी जोड़े, ग्रामीणों ने करवा दी शादी

जहानाबाद में रंगे हाथ पकड़े गये प्रेमी जोड़े, ग्रामीणों ने करवा दी शादी

जहानाबाद. जिले के हुलासगंज प्रखंड के सुकियावा गांव में एक प्रेमी जोडे़ गांव वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की गांव वालों ने रीति रिवाज से शादी करवा दी। प्रेमी गया जिले के मानपुर गांव का रहने वाला है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दूर के रिश्तेदारी जोड़कर हमेशा दोनों किसी न किसी बहाने आकर मिलते जुले थे। हालांकि लोगों को इस बात की जानकारी हो गई थी कि अंदर की बात कुछ और है। संयोगवश लड़का गुरुवार को गांव पंहुचा तथा शुक्रवार को दोनों प्रेमी जोडे़ को एक साथ पकड़ लिया। यह बात पूरे गांव मे फैल गई।

इसके बाद ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि दोनों की शादी करा दी जाए। तुरंत चट मंगनी पट ब्याह के तर्ज पर गांव के ही मंदिर में शादी की रस्म पुरी की जाने लगी। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग इस अजीबोगरीब घटनाक्रम को देखने के लिए उमड़ पडे़। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई।

Suggested News