बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में कोर्ट ने 6 लोगों को सुनाई उम्र कैद की सजा, जमीनी विवाद में हत्या का आरोप

कटिहार में कोर्ट ने 6 लोगों को सुनाई उम्र कैद की सजा, जमीनी विवाद में हत्या का आरोप

KATIHAR : कटिहार व्यवहार न्यायालय में छह लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे की कोर्ट ने मनिहारी थाना कांड संख्या 129 /2016 में जमीनी विवाद में राणा सिंह के हत्या के मामले में  सजा सुनाया है। 

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए पीपी शंभू प्रसाद ने बताया कि यह मामला मनिहारी कांड संख्या 129/ 2016 है, जिसमें आठ नामजद और 70 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें एक आरोपी फरार है जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है।

इसलिए आज न्यायालय ने छह आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाया है। आगे अज्ञात 70 लोगों पर ट्रायल जारी है। इस फैसले के बाद परिजनों ने कहा की कानून के दरबार में इंसाफ मिला है। आगे जो लोग फरार हैं उनको भी पुलिस प्रशासन एवं न्यायालय जल्द से जल्द सजा दिलाएं।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News