बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में कोर्ट ने सुनाई छह लोगों को उम्र कैद की सजा, एक शख्स की हत्या का आरोप

सासाराम में कोर्ट ने सुनाई छह लोगों को उम्र कैद की सजा, एक शख्स की हत्या का आरोप

SASARAM : सासाराम कोर्ट ने गुरुवार को एक अहम् फैसला सुनाया है. यहाँ हत्या के छह आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है.  एडीजे- 7 की कोर्ट ने यह सजा मुकर्रर की है. 

बताते चले की भूमि विवाद को लेकर सासाराम में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी. घटना जिले के करह्गर के कुमिहला गाँव में हुई थी. 

यहाँ 14 मई 2012 को कुछ लोगों ने साथ मिलकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था. इस मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया था. 

आज एडीजे -7 की अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए छह लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. 

सासाराम से राज की रिपोर्ट  

Suggested News