बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चचेरे भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

चचेरे भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

NALANDA : बिंद थाना इलाके के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी किये जाने का मामला सामने आया है। 13 वर्षीय बेटी के खून से सना कपड़ा देख मां हैरान रह गई। पूछने पर बच्ची ने जो खुलासा किया उसे सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। चचेरे भाई ने किशोरी को कमरे में बंदकर कई बार हवस का शिकार बनाया था। घटना बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को हुई। किशोरी की मां ने भतीजा पिंटू कुमार को आरोपित कर केस दर्ज कराया। पुलिस किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाई।

आरोपों में महिला ने बताया है कि पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। आरोपी भतीजा अक्सर घर आता-जाता था। बदमाश बच्ची को मिठाई खिलाने का झांसा देकर अपने घर बुलाया और छत पर बने कमरे में बंद कर दिया। शाम तक बदमाश ने बच्ची से दो दफा कुकृत्य किया। 

बच्ची की चीख बार न निकले इस कारण उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया गया था। रिश्ते की दुहाई देने के बाद भी बदमाश को दया नहीं आई। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


Suggested News