बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में खेत की जुताई कर रहे अधेड़ को चचेरे भाई ने मारी गोली, इलाज के लिए पटना रेफर

नालंदा में खेत की जुताई कर रहे अधेड़ को चचेरे भाई ने मारी गोली, इलाज के लिए पटना रेफर

NALANDA : जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में भूमि विवाद में चचेरे भाई ने अधेड़ को गोली मार दिया। गंभीर हालत में उसे परिजन इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। जख्मी राजकुमार यादव का 50 वर्षीय पुत्र केदार यादव है।

घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि रविवार को धान का बीज बोने के लिए केदार खेत जोत रहे थे। इसी बीच उनका चचेरा भाई सत्येंद्र यादव , कलेन्द्र और छोटू यादव खेत पर आकर अपना जोतने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गयी कि छोटू ने केदार को गोली मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

इस मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि एक कट्टा जमीन को लेकर गोतिया के बीच विवाद चल रहा था। दोनों जमीन पर दावा कर रहे थे। पूर्व में मारपीट की सूचना पर पुलिस गांव पहुंच कर दोनों पक्ष को समझा बुझाकर लौट रही थी। तभी गोली मारने की बात पता चली। जब तक पुलिस पुनः गांव पहुंची तब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल चले गए थे। एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। गोलीबारी के सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News