बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोविड टीकाकरण के लिए 15 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का डाटा अपलोड, जिला टास्क फोर्स की बैठक में दी गई जानकारी

कोविड टीकाकरण के लिए 15 हजार स्वास्थ्यकर्मियों का डाटा अपलोड, जिला टास्क फोर्स की बैठक में दी गई जानकारी

दरभंगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के आलोक में कोविड-19 टीकाकरण की अग्रिम तैयारी हेतु जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन की अध्यक्षता में अम्बेदकर सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण हेतु पोर्टल पर अपलोड पर 15 हजार 624 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। जिनमें 12 हजार 734 सरकारी क्षेत्र के एवं 2 हजार 890 निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिनमें आशा, ए.एन.एम, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कर्मी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जितने भी निजी क्लीनिक, ग्रामीण चिकित्सक है, उनका भी टीकाकरण किया जाएगा। वही बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (राज कैंपस) में क्षेत्रीय टीका भंडारण केंद्र है। यहां दो WIC है। जिनमें एक बड़ा डब्लू.आई.सी है, जिसकी टीका भंडारण क्षमता 46 लाख डोज तथा दूसरी छोटी डब्लू.आई.सी की क्षमता 38 लाख डोज रखने की हैं। 

जिले में 80 लाख 20 हजार डोज टीका भंडारण की है क्षमता 

वही जिलाधिकारी ने कहा कि WIC में Cold chain 02 डिग्री से 08 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है। इसके अतिरिक्त जिले में 37 आइस लाइन रेफ्रिजरेटर हैं। जिसमें प्रत्येक की टीका भंडारण क्षमता 25 हजार डोज है। इसमें कई जगह छोटा आई. एल.आर. भी है, जिसकी क्षमता 12 हजार से 16 हजार डोज है, जो सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल में उपलब्ध है। इस प्रकार जिले में 80 लाख 20 हजार डोज टीका भंडारण की क्षमता उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 7 आई एल आर एवं 19 डिफ्रीजर प्राप्त होने वाला है।


क्षेत्रीय टीका भंडार से दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी में होती है आपूर्त्ति

वही जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने कहा कि क्षेत्रीय टीका भंडार, केंद्र होने के कारण यहाँ से मधुबनी एवं समस्तीपुर जिला में भी टीका की आपूर्त्ति की जाती है। प्राप्त निर्देश के अनुसार 40 लाख डोज का एक अतिरिक्त डब्लू.आई.सी. का इंस्टॉलेशन किया जाना है। जिसका कोल्ड चैन -15 से -25 सी. का होगा। इसके लिए इसी परिसर में 15 फीट x 14 फीट का चबुतरा बनाया जा चुका है, लेकिन 10 फीट x 10 फीट का आने वाला है। सभी प्रखंड में 02-02 आई.एल.आर तथा 01 डी फ्रीजर दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त डी.एम.सी.एच. एवं शहरी टीकाकरण केन्द्र पर भी 02-02 आई.एल.आर. और 01-01 डी फ्रीजर दिया जा रहा है।

Suggested News