बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

माले की भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ रैली में दीपंकर ने कांग्रेस पर बोला हमला, बोले- वाम ताकत के बिना महागठबंधन नहीं होगा मजबूत

माले की भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ रैली में दीपंकर ने कांग्रेस पर बोला हमला, बोले- वाम ताकत के बिना महागठबंधन नहीं होगा मजबूत

PATNA : भाकपा माले की ओर से गुरुवार को गांधी मैदान में 'भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ' रैली  में प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शरीक होने के लिए गांधी मैदान में एकत्रित हुए। रैली में माले के नेताओं के अलावा राजद के आलोक मेहता और लोकतांत्रिक जनता दल के उदय नारायण चौधरी ने भी शिरकत की ।

रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए  बिना वाम ताकत के कोई महागठबंधन मजबूत नहीं होगा। देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दीपंकर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस भी जब सत्ता में थी तो वही करती थी जो भाजपा आज कर रही है। देश की बदहाली के लिए कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेवार है जितनी बीजेपी।

 दीपंकर ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि सम्मान जनक गठबंधन बने। लेकिन स्वाभिमान एवं सिद्धांत के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। गठबंधन नहीं हुआ फिर भी भाजपा को हराएंगे। ईवीएम खत्म कर बैलेट पेपर से चुनाव की मांग भी की गई। 

माले महासचिव दीपंकर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 28,29 ,30 नवम्बर को बड़ा आंदोलन होगा।  संसद का घेराव होगा।आने वाले समय में दो दिनों का हड़ताल भी किया जाएगा। दीपंकर ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वच्छ भारत के नाम पर मोदी की केवल फोटो लगी है।पूरे देश में सफाई का काम करने वाले सफाई कर्मी की हत्या हो रही है।देश के गरीबों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मकान हो जमीन हो तब न शौचालय बनेगा।

राजद के साथ गठबंधन के सवाल पर माले महासचिव ने कहा कि राजद जनांदोलन करती रहती है इसलिए हम उनका समर्थन कर रहे हैं। अभी राजद के साथ की जरुरत है। 2019 में नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए विपक्षी दलों को गठबंधन करने की जरुरत है।

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष एन साईं बालाजी ने  रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ देश भर के छात्र एक मंच आ रहे हैं।हम मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में अपनी आवाज़ उठा के प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं और छात्रों के लिए किए गए वादों को याद दिला रहे हैं।आज पटना के गांधी मैदान से भी भाजपा भगाने के लिए आये हैं। रैली को  कविता कृष्णन, उदय नारायण चौधरी और आलोक मेहता ने भी संबोधित किया।


Suggested News