बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाकपा माले ने खोला मोर्चा, 7-13 अप्रैल तक चलेगा अभियान

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाकपा माले ने खोला मोर्चा, 7-13 अप्रैल तक चलेगा अभियान

DARBHANGA : आज भाकपा माले जिला कार्यालय में नगर सचिव सदीक भारती की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मोदी सरकार द्वारा 12 वी बार पेट्रोल डीजल में मूल्य वृद्धि करने पर आक्रोश जताया गया है। वहीँ वार्ड से लेकर गांव में नुक्कड़ ,प्रतिवाद व बैठक कर विरोध मार्च करने का आह्वान किया गया। 13 अप्रैल को लहेरियासराय ,बेनीपुर, बिरौल में महंगाई विरोधी नागरिक मार्च निकाला जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाले नीति पर देश को संचालित कर आम जनता और गरीब को संकट में डाल दिया है। उसी का परिणाम बेलगाम महंगाई है। 

उन्होंने कहा की जनता के दिमाग को मोड़ने के लिए भ्रमित किया जा रहा है। जनता को प्रतिरोध की तैयारी के लिए भाकपा माले का अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में बोलते हुए राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने मजदूर -किसानों से अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने बताया कि मोदी सरकार महंगाई रोकने में विफल है और यदि सरकार नही चेती तो श्री लंका जैसे हालात हमारे देश की भी हो सकता है। नफरत फैलाने वाले राजनीति का वहिष्कार करने और रोजी -रोटी लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिले वासियो से आगे आने का आह्वान किया। 

बैठक से प्रस्ताव पारित कर 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने का आह्वान करते हुए मनुवादियों का भंडाफोड़ करने का भी निर्णय लिया है। बैठक में किसान नेता प्रवीण यादव, अवधेश सिंह, भूषण मंडल, रंजन सिंह ,रानी शर्मा ,विनोद सिंह, भंटू गुप्ता ,विजय महाशेठ,अजय आनंद ,लक्ष्मी पासवान ,केशरी यादव  ,कामेश्वर पासवान ,राम वृक्ष राय भी उपस्थित थे।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News