बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पशुपति कुमार पारस होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज कर सकते हैं प्रेस कांफ्रेंस : सूत्र

BIHAR NEWS: पशुपति कुमार पारस होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज कर सकते हैं प्रेस कांफ्रेंस : सूत्र

पटना: लोकजनशक्ति पार्टी में टूट के बाद पशुपति कुमार पारस सोमवार को प्रेस कॉंफ्रेंस कर सकते हैं। ज्ञात हो कि सोमवार की देर रात अचानक लोजपा में टूट की खबर आयी थी और साथ ही यह खबर फिजा में तैर गयी थी कि लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को छोडकर अन्य पांच सांसदों ने अपना अलग गुट बना लिया है। 

हालांकि यह खबर भी सामने आ रही है कि लोजपा में टूट नहीं है, सांसद केवल अपना नेतृत्व बदल सकते हैं। सूत्रों की माने तो सोमवार दोपहर पार्टी की तरफ से एक प्रेस कांफ्रेंस कर के जानकारी दे सकती है। लोजपा के टूटे हुए गुट के अनुसार पार्टी संस्थापक व दिवगंत राजनेता रामविलास पासवान के सिद्धांतों पर चलती रहेगी। 

बता दें कि रविवार देर रात पशुपति कुमार पारस, चौधरी महबूब अली कैसर, वीणा देवी, चंदन सिंह व प्रिंस राज द्वारा अलग गुट बन लेने की बात आयी थी। सूत्रों की माने तो पशुपति पारस केंद्रीय मंत्रीमंडल में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि पार्टी प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने ऐसी किसी टूट से इंकार किया है।

Suggested News