बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में जुलूस में लहराने वाला हथियार निकला खिलौना, बिना परमिशन जुलूस निकालने पर प्रत्याशी पर दर्ज हुई प्राथमिकी

कैमूर में जुलूस में लहराने वाला हथियार निकला खिलौना, बिना परमिशन जुलूस निकालने पर प्रत्याशी पर दर्ज हुई प्राथमिकी

KAIMUR : जिले में नगर पालिका चुनाव के मतगणना समाप्ति के बाद कल मंगलवार को मोहनिया के नगर पंचायत अध्यक्ष हासमति देवी के विजयी होने के बाद उनके समर्थकों द्वारा विजयी जुलूस निकाला गया था और उसमें हथियार लहराया गया था। जिसका खबर चलाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और बिना परमिशन जूलूस निकालने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते  हुए अनुसंधान शुरू किया। फिर हथियार को किया गया जप्त तो  पटाखा फोड़ने वाला निकला।  जिसे हथियार का रूप दिया गया था।  लेकिन उस पर बिना परमिशन के लोग जुलूस निकालने उसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।


मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने जानकारी देते हुए बताया की कल नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 का मतगणना कार्य बाजार समिति, डडवा. मोहनियां में किया गया था। जिसमें मोहनियां क्षेत्र का भी चुनाव परिणाम घोषित हुआ था। जिसमें मुख्य पार्षद पद पर हासमति देवी पति राजकुमार राम मोहल्ला रसुलपुर करमहरी, थाना-मोहनिया, जिला--कैमूर विजयी हुयी थी। 

इसके बाद उन्होंने बिना अनुमति के विजय जुलुस निकाली थी, जिसमें उनके समर्थकों द्वारा पटाखा फोड़ने के लिये नाल जैसा बनावटी बंदुक का उपयोग किया गया था। जिसका फोटो हथियार लहराने के रूप में विभिन्न न्यूज चैनल व सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित किया गया था। 

बिना अनुमति के जुलुस निकालने के आरोप में विजयी प्रत्याशी के विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज किया गया है तथा अनुसंधान के क्रम में लहराने वाले पटाखे फोड़ने वाले बंदुक जैसा दिखाने वाले औजार को जप्त किया गया है। जिससे स्पष्ट रूप से प्रतीत होता है की जुलुस में कोई हथियार का प्रदर्शन नहीं किया गया है। इस तरह का प्रदर्शन करना कहीं से उचित नही है। उचित कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में मोहनियां थाना में कांड सं0-697 / 22. दर्ज किया गया।  जिसपर धारा-143/341 / 188/336 लगाया गया है। पटाखा फोडने वाला बंदुक जैसा हथियार को बरामद कर लिया गया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 


Suggested News