बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: आरा: बारात की आड़ में किसान को मार दी गोली, हंगामे में नहीं सुनायी दी फायरिंग, दालान पर की हत्या

CRIME NEWS: आरा: बारात की आड़ में किसान को मार दी गोली, हंगामे में नहीं सुनायी दी फायरिंग, दालान पर की हत्या

भोजपुर: जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बडीहां गांव में अपराधियों ने एक 45 साल के किसान रामनाथ सिंह को गोली मार दी। वह पेशे से किसान थे और गांव में ही रह कर खेती कर अपनी गृहस्थी चलाते थे। 

मिली खबर के अनुसार मृतक के बड़े पुत्र अभिराज उर्फ रंजन ने बताया कि रविवार रात सब कोई खाना खाकर सोने चले गये , जबकि उनके पिता दालाना में सो गये। घर के पीछे बारात आयी थी, शादी में हल्ला-हंगामा हो रहा था। उसी बीच में अपरधियों ने रामनाथ सिंह को गोली मार दी। सोमवार सुबह जब दालान में मवेशी खोलने गया तो देखा कि उसके पिता का शव खून से लथपथ पड़ा था, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी। 

हालांकि अभिराज ने यह भी बताया कि गांव में ही पूर्व में हुए झगड़े को लेकर विवाद चला आ रहा है, लेकिन, यह विवाद किससे था, इसकी जानकारी अभिराज ने नहीं दी। पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस के अनुसार मृतक को गोली बाएं साइड पेट में मारी गई है, जो दाहिने साइड से निकल गई है। इस वारदात के बाद गांव एवं आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

Suggested News