बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: भरोसे का कत्ल: दोस्त को घर से बुलाया और सीने में उतार दी गोली, दिनदहाड़े गोली मार के चलते बने

CRIME NEWS: भरोसे का कत्ल: दोस्त को घर से बुलाया और सीने में उतार दी गोली, दिनदहाड़े गोली मार के चलते बने

बेगूसराय: जिले में दोस्त ने ही दोस्त के सीने में दो गोली उतार कर भरोसे का कत्ल कर दिया। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना रजौड़ा पूरवारी टोला की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोस्तों ने कन्हैया कुमार को घर से बुलाया और इसके बाद उन लोगों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने कन्हैया को दो गोली मार दी। एक गोली हाथ में और दूसरी सीने में लगी। गोली मारने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए आराम से भाग गये। 

कहासुनी के बाद मार दी गोली

जख्मी हालत में कन्हैया कुमार को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गर्इ। ग्रामीणों ने बताया कि दोस्तों ने ही कन्हैया कुमार को घर से बुलाया। इसके बाद थोड़ी दूर ले गए। फिर सभी में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर कन्हैया कुमार को दो गोली मार दी। एक गोली हाथ में और दूसरी सीने में लगी। 

ग्रामीणों की माने तो मृतक की हत्या शराब तस्करी के विवाद में हुई है। वह शराब तस्करी से जुड़ा हुआ था। उसके परिजनों में विकलांग पिता व एक छोटा भाई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि मृतक के शराब तस्करी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।  

Suggested News