बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार, वर्षों से यौन शोषण करने का आरोप

CRIME NEWS: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार, वर्षों से यौन शोषण करने का आरोप

समस्तीपुर: जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के महमद्दीपुर स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में पदस्थापित मैनेजर को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैनेजर संदीप आनंद मुजफ्फरपुर का निवासी है। जिस पर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की एक लड़की ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार घटना दो साल पूर्व की है, जब मैनेजर संदीप आनंद कल्याणपुर में ग्रामीण बैंक में कार्यरत था। तभी खाता खुलवाने गांव की एक लड़की आयी। इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया और दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। मैनेजर दलसिंहसराय में किराए का मकान लेकर रहता था। जहां अक्सर दोनों पति पत्नी की तरह रात बिताया करते थे। इसी बीच मैनेजर का तबादला मोहिउद्दीन नगर हो गया। जब भी युवती शादी की बात करती तो उसे जवाब में न ही मिलता था। 

पीड़ित युवती को जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने महिला थाना में आवेदन दिया। महिला थाना कांड संख्या 31/2021 दर्ज किया गया है। वहीं मैनेजर को बैंक से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि गिरफ्तारी कर जांच की जा रही है।

Suggested News