बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: घर में घुसकर बीजेपी नेता को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

CRIME NEWS: घर में घुसकर बीजेपी नेता को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय: सूबे में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने सरेआम एक बडी घटना को अंजाम दिया है। खबर के अनुसार अपराधियों ने बीजेपी नेता रामदिरी नकटी टोला निवासी कृष्ण मोहन सिंह को गोली मार दी है। गोली चलने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना को अंजाम देकर अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला की बतायी जा रही है। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। कृष्ण मोहन सिंह प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य बताये जा रहे हैं। 

घर पर ही मारी गोली

खबर के अनुसार कृष्ण मोहन सिंह अपने घर पर थे तभी अपराधियों ने घर पर चढ़कर गोली मार दी, गोली लगने के बाद कृष्ण मोहन सिंह बेहोश होकर वहीं पर गिर गये और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कृष्ण मोहन सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं मटिहानी थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गांव के ही शंकर सिंह द्वारा कृष्ण मोहन सिंह को गोली मारी गयी है। आपसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल सारे बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले अपराधी शंकर सिंह के द्वारा अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपनी पत्नी के हत्या के बाद शंकर सिंह पुलिस की नजर से फरार चल रहा है।

पुलिस की सुस्ती से घटी घटना

इधर कृष्ण मोहन सिंह के पुत्र मनजीत कुमार ने बताया कि पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधी शंकर सिंह द्वारा गोली मारकर इस घटना को अंजाम दिया गया। अगर पुलिस सही समय पर आती तो इस तरह की घटना नहीं हो पाती क्योंकि अपराधी शंकर सिंह के ऊपर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला दर्ज है। इसके बावजूद पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Suggested News