बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: दमन पुलिस ने गांजा सप्लायर को किया गिरफ्तार, आरोपी को लेकर जायेगी दमन पुलिस

CRIME NEWS: दमन पुलिस ने गांजा सप्लायर को किया गिरफ्तार, आरोपी को लेकर जायेगी दमन पुलिस

लखीसराय: दमन पुलिस ने जिले से एक गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। मिली जानाकरी के अनुसार नानी दमन पुलिस अंतर्गत डाभेल पुलिस चौकी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गत आठ जून को चौकी क्षेत्र स्थित गुप्ता पान सेंटर में छापेमारी की थी। जिसमें दुकान से 100- 100 ग्राम के लगभग पांच किलो गांजा बरामद किया गया था। पुलिस ने पान दुकान संचालक रंजीत शाह को गिरफ्तार किया था। 

जिसके बाद दमन पुलिस ने गिरफ्तार रंजीत शाह से पूछताछ की। जिसमें रंजीत शाह ने बताया कि गांजे की सप्लाई बड़हिया नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 3 निवासी अनिल साव करता है। अनिल साव दमन में ही रहकर अपना जीविकोपार्जन करता था। अनिल साव का साला रंजीत शाह गुप्ता पान दुकान का संचालक है। जिसके बाद दमन पुलिस चौकी की पुलिस टीम एएसआई वीरेन्द्र देव व जितेन्द्र हलपति बड़हिया थाना क्षेत्र पहुंचे। 

जिसके बाद बड़हिया थाना पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को छापेमारी में अनिल साव को वार्ड नम्बर तीन से गिरफ्तार कर लखीसराय न्यायालय को सुपुर्द किया। जहां से दमन पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अनिल साव को दमन लेकर जाएगी।

Suggested News