बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: दो पक्षों के बीच चले आ रहे पूर्व के विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में एक घायल

CRIME NEWS: दो पक्षों के बीच चले आ रहे पूर्व के विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में एक घायल

औरंगाबाद: जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के करमडीह गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व से चले आ रहे विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोली चला दी, जिससे एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान मनोज सिंह के पुत्र प्रियेश सिंह के रूप में की गई है। गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए नबीनगर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। 

इस संबंध में घायल के पिता मनोज सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रविवार दोपहर गांव के पूरब उत्तर देवी मंदिर के आगे गया था और जैसे ही शौच के लिए बैठा था उसी वक्त अमरेश सिंह एवं उनके दो पुत्र शुभम सिंह और सौरभ सिंह अचानक हथियार के साथ आ धमके और फायरिंग शुरू कर दिए। मेरा पुत्र अचानक हमले से जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगा। तभी सौरभ कुमार सिंह ने अपने रायफल से मेरे बेटे पर प्रहार किया जिसके कारण गोली उसके बाएं पैर के घुटने में लगी। गोली की आवाज सुनकर जब वे दौड़े दौड़े पहुंचे तो सभी फायरिंग करते हुए भाग निकले। 

फिलहाल मनोज सिंह द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। इधर इस मामले में एसपी सुधीर कुमार पोरेका ने बताया कि गोलीबारी की जानकारी प्राप्त हुई है और इस दिशा में जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।


Suggested News