बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: गिरफ्त में आया हार्डकोर नक्सली, गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी, कई सामान बरामद

CRIME NEWS: गिरफ्त में आया हार्डकोर नक्सली, गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी, कई सामान बरामद

औरंगाबाद: प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली पप्पू यादव उर्फ नवीन कुमार यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया हैं। गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी देते हुए एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त नक्सली के ऊपर मदनपुर, देव सहित अन्य थानों में कई नक्सली मामला दर्ज हैं। 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह नक्सली कोई बड़ी घटना का अंजाम देने के लिये गुरुवार को जिला मुख्यालय औरंगाबाद आया हुआ है। सूचना के आधार पर एएसपी अभियान शिव कुमार राव के नेतृत्व में छापेमारी की गई और उससे शहर के शाहपुर मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया गया। 

इसके पास से एक बाइक, नक्सली पोस्टर सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार नक्सली ने देव के उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह को सिमवा बाजार में पंचायत चुनाव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार करने वालों में दारोगा नरेंद्र प्रसाद, कन्हैया कुमार सहित अन्य शामिल थे।      


Suggested News