बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: छेड़खानी का विरोध करना महिला के लिए पड़ा भारी, दबंगों ने मारपीट कर अंजाम भुगतने की दी धमकी

CRIME NEWS: छेड़खानी का विरोध करना महिला के लिए पड़ा भारी, दबंगों ने मारपीट कर अंजाम भुगतने की दी धमकी

पटना: जिले के मसौढ़ी में एक महिला को अपने साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। महिला को उसके ही गांव के कुछ दबंगों ने बुरी तरह से पीट डाला साथ ही उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली। सारी घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग महिला को धमकी देते हुए गए कि अगर इस बारे में थाने में शिकायत करोगी तो अंजाम महंगा होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार मामला मसौढ़ी थाना क्षेत्र के सुकठिया गांव का है, जहां गांव के ही रोशन कुमार की पत्नी विभा देवी ने अपने की गांव के महेश सिंह के पुत्र गणेश कुमार पर छेड़खानी करने और मार पीट करने का इल्जाम लगाया है। विभा देवी ने थाने में दिए लिखित शिकायत में बताया कि मेरे पति रोशन कुमार मजदूरी का काम करते हैं, और वो काम के सिलसिले में दिन में गांव से बाहर ही रहते हैं। इसीलिए गांव में अन्य कामों के लिए उसे अकेले ही घर से निकलना पड़ता है। इसी क्रम में जब वो घर से बाहर निकलती है तो गांव के ही गणेश कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसके ऊपर गंदी गंदी फब्तियां कसता है। जब वो उन सब का विरोध करती है तब वे लोग उसके साथ मार पीट करने से भी पीछे नहीं हटते। आज एक बार फिर उनलोगों ने मेरे साथ मार पीट कर मुझे बेआबरू करने की कोशिश की है। 

पीड़िता ने थाने पहुंच अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही पुलिस ने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो उसके साथ कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।


Suggested News