बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: झारखंड के डीजीपी का बना दिया था फर्जी फेसबुक अकाउंट, मांग रहा था पैसा, धराया

CRIME NEWS: झारखंड के डीजीपी का बना दिया था फर्जी फेसबुक अकाउंट, मांग रहा था पैसा, धराया

रांची: रांची पुलिस ने प्रदेश के डीजीपी नीरज सिन्हा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर लोगों से पैसे मांगने वाले मामले का पर्दाफाश कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मथुरा से रांची पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से आरोपी लियाकत को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं। 

इस मामले में रांची के धुर्वा थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद साइबर सेल के डीएसपी ने तहकीकात शुरू की, जिसमें पूरे कांड का लोकेशन यूपी के मथुरा में पाया गया। बाद में एक टीम गठित कर के मामले के अनुसंधान के लिए मथुरा भेजा गया। 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया है।


Suggested News