बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

CRIME NEWS: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

सासाराम: जिले में दहेज को लेकर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। 

मिली खबर के अनुसार जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के चांदी गांव में बकनौरा पंचायत के सुंदरगंज की खुशबू की शादी हुई थी। मायके वालों के अनुसार शादी के बाद से ही उसके ऊपर जुल्म किया जा रहा था और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष की मांग को पूरी करने के लिए बीच-बीच में कई बार पैसे भी दिये गये लेकिन फिर भी मांग बनी रही। इस बार बाइक देने की मांग की गयी थी। जिसमें मायके वालों ने सक्षम नहीं की बात कही। 

आरोप है कि इसी बात पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार परिजनों तथा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर आये। इसी बीच खुशबू के ससुराल पक्ष के लोगों की हत्या करने के बाद फरार होने की खबर है।  

Suggested News