बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: मिस इंडिया यूनिवर्सल परी पासवान ने की शिकायत, ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

CRIME NEWS: मिस इंडिया यूनिवर्सल परी पासवान ने की शिकायत, ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

धनबाद: मिस इंडिया यूनिवर्सल का खिताब अपने नाम करने वाली परी पासवान ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परी पासवान ने मामला दर्ज कराते हुए कहा कि उनके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडित करते रहते हैं।  परी ने पति नीरज पासवान, सास कोलकर्मी आशा देवी, पति के बड़े भाई चंदन पासवान और भाभी पूनम देवी ये आरोप लगाये हैं। बता दें कि परी पासवान की शादी 26 मई 2021 कतरास कोल डंप निवासी नीरज पासवान से हुई थी। परी ने बताया कि उनसे पांच लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही है।

ज्ञात हो कि 2019 में परी ने दिल्ली में आयोजित फैशन प्रतियोगिता में मिस इंडिया यूनिवर्सल का खिताब जीता था। शिकायत में परी ने बताया है कि उसकी शादी 26 मई 2021 को कतरास कोलडंप निवासी स्व महेश पासवान के पुत्र नीरज पासवान के साथ गुमला के जगन्नाथ मंदिर में हुई थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग उपस्थित थे। शादी के दूसरे दिन से ही ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पांच लाख रुपए दहेज की मांग कर दी। 

मिली जानकारी के मुताबिक परी और नीरज की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी, फिर दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इसमें दोनों के परिवार वालों की सहमति भी थी। परी वर्तमान में मुंबई में भी रहकर मॉडलिंग करती है। इधर मामले में कतरास थानेदार रासबिहारी लाल ने बताया कि परी पासवान ने शिकायत दी है कि उसे ससुराल वाले प्रताड़ित करते है। जिसके बाद ससुरालवालों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News