बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: जानलेवा बना मास्क का विवाद, मामूली बहस होने के बाद बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मार दी गोली, बैंक में मचा हड़कंप

CRIME NEWS: जानलेवा बना मास्क का विवाद, मामूली बहस होने के बाद बैंक के गार्ड ने ग्राहक को मार दी गोली, बैंक में मचा हड़कंप

बरेली: जिले में एक अजीब तरह की घटना सामने आयी है। जब बहस होने के बाद बैंक के गार्ड ने एक युवक को गोली मार दी। दोनों के बीच मास्क पहनने को लेकर बहस हो गयी थी। गोली लगने के बाद युवक का अब ऑपरेशन किये जाने की खबर सामने आ रही है। मिली खबर के अनुसार जिले के स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा में एक ग्राहक आया। उसने मास्क नहीं पहना था जिसके कारण गार्ड ने बैंक में इंट्री नहीं दी। दुबारा जब ग्राहक मास्क लगाकर पहुंचा तो गार्ड ने कहा कि पासबुक में इंट्री लंच के बाद होगी। जिसके बाद दोनों में बहस हो गयी। बहस बढ़ी तो गार्ड ने ग्राहक को गोली मार दिया।

गोली चलने से मचा हड़कंप 

जानकारी के अनुसार गोली लगने से जख्मी ग्राहक का नाम राजेश है जो उत्तर रेलवे के टेलीकॉम विभाग में कार्यरत हैं। गोली उनके पैर में लगी है और उनकी हड्‌डी टूट गई है। फिलहाल उनका ऑपरेशन किया जाना है। इधर राजेश की पत्नी प्रियंका ने बताया कि राजेश सुबह ड्यूटी से लौटकर घर आए तो बोले कि पासबुक में एंट्री करवाने बैंक जाना है। वह सुबह घर से निकले तो मास्क लगाना भूल गए थे। बैंक में घुसते ही गार्ड केशव प्रसाद मिश्रा ने उन्हें रोका और मास्क लगाने के लिए कहा। जिसके बाद राजेश दोबारा बैंक से नीचे उतरे और गाड़ी से मास्क लेकर बैंक पहुंचे। लेकिन गार्ड ने उन्हें दोबारा से यह कहकर रोक दिया कि पासबुक एंट्री अब लंच के बाद होगी। जानकारी के अनुसार राजेश ने कहा कि उन्हें केवल पासबुक में एंट्री करवानी है, ज्यादा काम नहीं है। इसी बात पर बहस बढ़ी और गार्ड ने बंदूक उठाकर गोली मार दी जो राजेश के पैर में लग गयी। प्रियंका ने यह भी बताया कि वह घायल हालत में ही बैंक में पड़े रहे लेकिन किसी ने उन्हें उठाया तक नहीं। न परिजनों को सूचना दी गई न पुलिस को।

फोन पर दी जानकारी

घटना के बाद जब राजेश की बेटी ने उनको कॉल किया जो उसी हालत में राजेश ने फोन उठाकर अपने गोली लगने की बात बतायी, जिसके बाद उनकी पत्नी मौके पर पहुंची। उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी तब तक रेलवे के अन्य कर्मचारी भी बैंक पहुंच गए। कर्मचारियों की माने तो गार्ड गोली मारने के बाद भी अपनी जिद पर अड़ा रहा। वह राजेश से बोलता रहा कि तेरे पैर में नहीं बल्कि सीने में गोली मारनी चाहिए थी। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। घायल राजेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।     

Suggested News