बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS : ये तो हद हो गयी: पहले मार के सिर फोड़ दिया, जब लगे इतने टांके तो मांग ली माफी, जाने पूरी खबर

CRIME NEWS : ये तो हद हो गयी: पहले मार के सिर फोड़ दिया, जब लगे इतने टांके तो मांग ली माफी, जाने पूरी खबर

रोहतास: जिले के कोचस में एक घरेलू विवाद ने इस कदर रूप ले लिया कि वह खूनी विवाद में तब्दील हो गया, और एक महिला को विवाद के बाद आधा दर्जन टांके लगवाने पडे। आश्चर्य यह कि सिर फोड़ने वाले ने बाद में घायल के साथ ही गांव वालों से माफी भी मांगी। मिली खबर के अनुसार कोचस में एक जेठानी व देवरानी के बीच घरेलू विवाद शुरू हुआ। विवाद का कारण देवरानी का अपनी जेठानी द्वारा दिये गये ताने का जवाब देना बताया जा रहा है। 

जवाब मिलने के बाद जेठानी ने उग्र रूप धारण कर लिया और देवरानी को पीटना शुरू कर दिया। जेठानी ने इस कदर पिटाई की कि देवरानी लहूलुहान हो गयी। जब इतने पर भी जेठानी का मन नहीं भरा तो उसे लोहे के सरिया से देवरानी के सिर पर वार करना शुरू कर दिया। आस पास के लोग जब तक जेठानी को रोकते, तब तक देवरानी गश खाकर जमीन पर गिर चुकी थी। आननफानन में लोगों ने उसे पीएचसी में भर्ती करवाया। सिर फटने के कारण महिला के सिर में आधे दर्जन टांके पड़े। घायल महिला सुनील साह की पत्नी रीता देवी (40 साल) है।

इधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। टांका लगा दिया गया है लेकिन सीटी स्कैन की जरूरत है। इसलिए महिला को डॉक्टर के पास रेफर कर दिया है। सिर से अत्यधिक खून बहने के कारण महिला की स्थिति भी ठीक नहीं है। वहीं, पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले के बाद गांव के लोग जब महिला के घर पहुंचे तो जेठानी पूजा देवी ने अपनी इस करतूत के लिए गांववालों के सामने माफी भी मांग ली।


Suggested News