बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: साथ जीने की कसम खाने वालों ने साथ दे दी जान, शादी के बीच आड़े आ रहा था रिश्ता

CRIME NEWS: साथ जीने की कसम खाने वालों ने साथ दे दी जान, शादी के बीच आड़े आ रहा था रिश्ता

बांका: पुरानी कहावत है, प्यार कभी भी किसी से हो सकता है लेकिन जब प्यार के बीच में चचेरे भाई-बहन जैसा रिश्ता आ जाये तो उसकी परिणती को अलग होनी ही है। ऐसी की खबर है बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र की, जहां शादी में आ रही अड़चनों को देखते हुए प्रेमी युगल ने साथ जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नहीं मिल रही थी परिवार की रजामंदी

मिली खबर के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र के बदासन गांव के निवासी प्रेमी युगल एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे लेकिन इनके बीच चचेरे भाई बहन का रिश्ता बाधा बन रहा था। करीब छह माह पहले दोनों के घरवालों की इसकी जानकारी मिली तो दोनों को अलग-अलग जगह पर भेज दिया गया। लड़के के पिता ने उसे कोलकाता भेज दिया था जबकि लड़की के पिता ने उसे मामा के घर भेज दिया। हालांकि दोनों के बीच मोबाइल से संपर्क बना रहा। तीन दिन पहले लड़की अपने घर आ गयी थी। सूचना मिलने के बाद लड़का भी कोलकाता से घर आ गया। दोनों को मिलने में काफी दिक्कतें आ रही थी। क्योंकि दोनों के घर वाले एक दूसरे पर सख्ती से नजर रख रहे थे। इसी बीच शनिवार की रात करीब आठ बजे दोनों घर से भाग निकले। घरवालों को जब भागने की जानकारी हुई तो आसपास खोजबीन किया लेकिन दोनों का पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के सरूआ जोर के पास एक जामुन के पेड़ से झूलती हुई दोनों की लाश मिली तो घर में कोहराम मच गया। दोनों ने नायलोन की रस्सी का फंदा बनाया और पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। 

लोगों ने देखा तो खुला मामला

क्षेत्र के लोग जब रविवार सुबह टहलने निकले तो उन्होंने प्रेमी युगल को पेड़ से झूलते हुए देखा। खबर आग की तरह फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटोरिया थानेदार नीरज तिवारी ने कहा कि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। दोनों के घर वालों से जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Suggested News