बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: वाह रे कलयुगी बाप, अपनी ही नाबालिग बेटी का कर दिया सौदा, लोगों की सतर्कता से खुला मामला, पुलिस जांच में जुटी

CRIME NEWS: वाह रे कलयुगी बाप, अपनी ही नाबालिग बेटी का कर दिया सौदा, लोगों की सतर्कता से खुला मामला, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र: समाज में रिश्तों की अहमियत में कितनी गिरावट हो गयी है। इसका मुजाहरा इस न्यूज से ही हो रहा है, जब सगे बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी का सौदा कर दिया। वह भी केवल दो लाख रुपये में। अब मामला पुलिस की नजर में आ गया है, जांच जारी है।

राजस्थान के युवक से किया सौदा

मिली खबर के अनुसार जिले के रॉबर्ट्सगंज के दंडइत मंदिर में एक लड़की की शादी की जा रही थी। बाल कल्याण समिति के सदस्यों को इसी बीच यह जानकारी मिली की शादी की जा रही लड़की अभी नाबालिग है और जिस लड़के से उसकी शादी हो रही है, वह राजस्थान के नागौर जिले का रहने वाला है। इसके बाद समिति के सदस्य तुरंत पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये और शादी रचा रहे दूल्हे व नाबालिग लड़की को पकड़ लिया। दरअसल सूचना मिलने पर समिति के सदस्यों ने जब मंदिर पहुंच कर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि लड़की की उम्र केवल 14 साल जबकि लड़के की उम्र 32 साल है। यह भी जानकारी मिली कि लड़का राजस्थान के नागौर जिले का रहने वाला है। इसके बाद समिति ने तत्काल एंट्री ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रचा रहे राजस्थान के नागौर जिले के निवासी मनोहर राम नाई और सोनभद्र के निवासी लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। 

दो लाख में हुआ था सौदा

खबर के अनुसार राजस्थान के नागौर निवासी मनोहर की शादी 32 साल की उम्र में भी नहीं हो पा रही थी। वह शादी के लिए लड़की की तलाश में था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक दलाल से हुई, जिसने यूपी के सोनभद्र में लड़की होने की बात बताई। इसके एवज में उससे रुपए भी मांगे। बताया जा रहा है कि पिता ने नाबालिग बेटी का सौदा 2 लाख में तय किया था। शुक्रवार को शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले पुलिस पहुंच गयी।

मानवीय रिश्ते हुए शर्मसार

इस पूरे मामले पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र ने कहा कि यह मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना है। लड़की की मां सौतेली हैं। पिता सोनभद्र में ही होमगार्ड के पद पर तैनात है। लड़की के पिता और शादी रचा रहे दूल्हे को शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं, किशोरी की शादी में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी विधिक का प्रयास किया जा रहा है।

Suggested News